फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Super Sakhi will tell women the tricks to become self-reliant

Shamli News: सुपर सखी बताएंगी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर

Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Super Sakhi will tell women the tricks to become self-reliant
शामली। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से पहल की गई है। समूह में बेहतर काम करने वाली 100 महिलाओं को सुपर सखी बनाया गया है।
विज्ञापन

अब ये सुपर सखी अन्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके लिए अगले सप्ताह से गोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

एनआरएलएम के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि जिले में 70 हजार से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। करीब 20 हजार और महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सुपर सखी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली, थानाभवन और ऊन क्षेत्र की सोनिया, राधिका, मनोरमा, पूजा, पिंकी, पूनम और बलकिशन समेत 100 महिलाओं को सुपर सखी बनाया गया है। ये महिलाएं साबुन, झंडे और अन्य उत्पाद तैयार कर खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब इनके अनुभव का लाभ अन्य महिलाओं को भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से सुपर सखियों के साथ गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इनमें महिलाओं को उत्पाद तैयार करने, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को समूह से जुड़कर स्वरोजगार शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed