फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunshine came out in the afternoon, people got relief from cold

Shamli News: दोपहर में निकली धूप, ठंड से लोगों को मिली राहत

Sun, 21 Jan 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out in the afternoon, people got relief from cold
शामली। जिले में दो दिन बाद दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। धूप निकलने से दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान में बादल छाये हुए थे, लेकिन कोहरा नहीं था। बादलों को देखकर लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी। मगर मौसम ने करवट बदलते हुए दोपहर 12 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए और धूप खिल गई। इससे पहले दो दिन तक घना कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर के कारण मौसम ठंडा बना रहा। धूप न निकलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। दो दिन बाद शनिवार दोपहर 12 बजे धूप निकली। हालांकि ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को पांच बजे के बाद फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया और मौसम में ठंड बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed