फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunshine blossomed throughout the day, weather changed in the evening

Shamli News: दिनभर खिली रही धूप, शाम को बदला मौसम

Wed, 31 May 2023 12:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sunshine blossomed throughout the day, weather changed in the evening
शामली मेे तेज हवा में गुजरती युवती व महिला
शामली। मौसम मंगलवार को सुबह से साफ रहा और दोपहर में भी धूप निकली। गर्मी ने लोगों को परेशान किया तो शाम को एक बार फिर मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश की हल्की बौछार पड़ने लगी। जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम के बार-बार बदलते मिजाज को लेकर सभी लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

मई के अंतिम दिनों में भी बार-बार मौसम में बदलाव लोगों को गर्मी से राहत दे रहा है। अभी कुछ और दिन इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। मंगलवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहा और धूप निकली रही। करीब पांच बजे आसमान में बादल छा गए। शाम आठ बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और हल्की बारिश भी पड़ने लगी। तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक बुधवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed