फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sunheti pahunche sp

सुन्हेटी पहुंचे एसपी, दिया सुरक्षा का भरोसा

Fri, 16 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sunheti pahunche sp
कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में ग्रामीण से जानकारी लेते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में ब्रह्मपाल की हत्या के बाद सुर्खियों में आए अकबरपुर सुन्हेटी में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने पंचायत घर का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक ब्रह्मपाल के भाई से भी अलग से बात कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


20 नवंबर की रात अकबरपुर सुन्हेटी में ब्रह्मपाल की सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी थी। इससे सात माह पूर्व भी ब्रह्मपाल के भाई संगत की पत्नी गुड्डी के अपहरण और दुराचार के बाद हत्या कर दी गई थी। दोनों हत्याओं में दूसरे समुदाय के लोगों के नाम मुकदमे दर्ज कराए गए थे। गांव में तनाव को देखते हुए स्थायी            पुलिस चौकी बनाए जाने की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा और कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया अकबरपुर सुन्हेटी पहुंचे। एसपी ने गांव में स्थायी पुलिस चौकी के  लिए पंचायत घर का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के मंदिर परिसर और सरकारी अस्पताल परिसर में नई पुलिस चौकी के निर्माण तक पुलिस कर्मियों को अस्थायी तौर पर ठहरने के लिए भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने मृतक ब्रह्मपाल के भाई और हत्या के मुकदमे के वादी रमेश कश्यप से भी बंद कमरे में बात की। एसपी ने कहा कि गांव मे बहुत जल्द ही पुलिस चौकी की स्थापना होगी और पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed