फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sun scorched throughout the day, got relief in the evening

Shamli News: दिनभर धूप ने झुलसाया, शाम को मिली राहत

Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sun scorched throughout the day, got relief in the evening
शामली। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को दिनभर झुलसाया। लू के चलते लोग जरूरी कामों से ही बाहर निकले। शाम को मौसम अचानक बदला तो गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही लू महसूस होने लगी। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। हर कोई धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करता दिखा। जून माह के दूसरे सप्ताह से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री का अंतर रहा। जिले का तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप व लू से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से लपेट कर चले। वहीं शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ रही। शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली। कुछ मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई। तेज हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले कुछ और दिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---------
गर्मी से परेशान हुए लोग
दयानंद नगर निवासी के संजीव कुमार, विनोद कुमार और मोहल्ला रेलपार निवासी राकेश व संजय ने बताया कि तीन-चार दिन से गर्मी बहुत ज्यादा है। गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक, जूस या नींबू की शिकंजी पी रहे हैं। इनसे कुछ मिनट तो राहत मिलती है, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से गर्मी पसीने छुड़ा देती है। अब तो बारिश होने से ही कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

बिजली के अघोषित कटों ने बढ़ाई दिक्कतें
बिजली के अघोषित कटों ने भी लोगों की दिक्कत बढ़ा दी हैं। बिजली कटों के बारे में लोगों को सूचना भी नहीं दी जा रही। कभी ट्रांसफार्मर में खराबी आने तो कभी बिजलीघर में खराबी आने की बात कह कर कट लगा दिया जाता है। शहर के मोहल्ला रेलपार में सुबह बार-बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। इसी तरह अन्य कॉलोनियों में भी अघोषित कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed