फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sun came out in the morning, clouds gave relief from heat in the afternoon

Shamli News: सुबह निकली धूप, दोपहर बाद बादलों ने दी गर्मी से दी राहत

Thu, 08 May 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sun came out in the morning, clouds gave relief from heat in the afternoon
अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सुबह से धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा।
जिले का मौसम बार-बार बदल रहा है। मौसम में बदलाव के कारण कभी बारिश तो कभी बूंदाबांदी और कभी धूप निकल रही है। बुधवार को सुबह धूप निकली। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोग गर्मी में परेशान रहे। गर्मी से बचाव के लिए लोग दुपहिया वाहन पर सिर को कपड़े से ढककर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आए। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने के कारण घरों से बाहर कम निकले।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद आसमान में बादल छाने से धूप का असर कम हुआ। इसके बाद कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न आने से 23 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दिनभर हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed