{"_id":"66999b06ac9699cfb80c7624","slug":"sun-and-humidity-in-the-morning-troubled-clouds-gave-relief-in-the-evening-shamli-news-c-26-1-smrt1048-124760-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुबह निकली धूप व उमस ने किया परेशान, शाम को बादलों ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुबह निकली धूप व उमस ने किया परेशान, शाम को बादलों ने दी राहत
Fri, 19 Jul 2024 04:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह से धूप व उमस से लोग परेशान रहे। शाम को आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश न होने से लोग उमस से जूझते रहे। पिछले 24 घंटे में तापमान स्थिर बना रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में बारिश न होने से लोग परेशान है। बुधवार को थानाभवन क्षेत्र में बारिश हुई थी, जबकि बाकी पूरे जिले में सिर्फ काले बादल छाने के बाद बिना बरसे ही चले गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और मौसम में उमस बनी रही। उमस बनने से लोग पसीने से जूझते रहे। चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोगों राहत पाने के लिए पंखे व कूलर का सहारा लेते दिखाई दिए, लेकिन उनसे भी राहत नहीं मिल सकी। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर वाहनों पर व पैदल जाते हुए दिखाई दिए। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छाने से धूप गायब हो गई, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बनी रही। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा।