फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sumit reunites the lost Ayaan with his family.

Shamli News: सुमित ने भटके आयान को परिजनों से मिलाया

Fri, 21 Jul 2023 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sumit reunites the lost Ayaan with his family.
- मुजफ्फरनगर से बालक डीसीएम में बैठकर पहुंच गया था हसनपुर लुहारी
विज्ञापन

- गांव निवासी समाजसेवी सुमित सैनी ने सोशल मीडिया के जरिए ढूंढे आयान के परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि कोई किसी भटके राही को सही रास्ता दिखाए तो इससे नेक काम ओर क्या होगा। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हसनपुर लुहारी निवासी समाजसेवी सुमित सैनी ने। गांव में रास्ता भटककर पहुंचे एक बालक को सुमित ने सोशल मीडिया के जरिये उसके परिजनों से मिलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार को एक करीब 13 वर्षीय बालक डीसीएम से हसनपुर लुहारी गांव पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद वह इधर उधर भटकने लगा। लोगों ने जब उससे बात की तो पता चला कि बालक की स्थिति मानसिक रूप से कमजोर है। यह पता चलने के बाद भी कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। इस पर गांव के समाजसेवी सुमित सैनी ने उस बालक को अपने साथ लिया और घर चले गए। उसे खाना खिलाने के बाद उसका फोटो और संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव से सुमित सैनी के पास फोन आया कि बालक का नाम आयान है और बताया वह उनके परिवार का हिस्सा है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर के चाइल्ड हेल्पलाइन केयर से भी सुमित को फोन आया और बच्चे से संबंधित सारी जानकारी जुटाई। उधर सूचना मिलने के बाद रुबीना नाम की महिला हसनपुर लुहारी गांव पहुंची। रुबीना ने बताया कि आयान उसका बेटा है। आयान के पिता का नाम शमसुद्दीन है और वह मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुमित ने आयान व उसके माता-पिता का आधार कार्ड लिया और चाइल्ड केयर हेल्पलाइन के अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए आयान को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि आयान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed