फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sujankhedi Cooperative Society's office started

हथछोया, सुजानखेड़ी सहकारी समिति के कार्यालय का शुभारंभ

Fri, 05 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sujankhedi Cooperative Society's office started
असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजवीर सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। असिस्टेंट रजिस्ट्रार व आयुक्त राजवीर सिंह ने गांव हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ के समीप सुजानखेड़ी सहकारी समिति के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया।
सुजानखेड़ी श्रम संविदा सहकारी समिति का उत्तर प्रदेश सहकारिता अधिनियम 1965 के प्रावधान अंतर्गत एक जुलाई को रजिस्ट्रेशन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजवीर सिंह ने कहा कि आज देश में सहकारिता बड़े आंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुजानखेड़ी सहकारी समिति भी एक दिन सहकारिता के क्षेत्र में अमूल एवं कृभको की तरह बड़ा मुकाम हासिल करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर राज्य कर सुनील सत्यम ने कहा कि सुजानखेड़ी सहकारी समिति श्रमिक वर्ग के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार सृजन को उद्देश्य बनाए। समिति की अध्यक्ष पिंकी पंवार ने बताया कि हथछोया, पिंडोरा, मुंडेट, फूंसगढ़, भाट्टू, दुल्लाखेड़ी व गढ़ी अब्दुल्ला खां के लोग सदस्यता व अंशधारण कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रेमकुल मिशन के अध्यक्ष प्रेमसिंह दिलावरे, देवस्थली गुरुकुल के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह, सुजानखेड़ी सहकारी समिति के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, नरेंद्र, कपिल शर्मा, पायल तोमर, हिमानी, किरण, एकता, रेणू, बेबी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed