फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suicide: I am ill, I am going to commit suicide, the married woman hangs herself by leaving a suicide note

Suicide: बीमार रहती हूं, जान देने जा रही हूं, सुसाइड नोट छोड़कर विवाहिता ने लगाई फांसी

Wed, 07 Feb 2024 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Feb 2024 06:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कांधला थानाक्षेत्र में बीमारी से ग्रस्त विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने मौके पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उसने आत्मघाती कदम उठाने की वजह भी लिखी है। 

विज्ञापन
Suicide: I am ill, I am going to commit suicide, the married woman hangs herself by leaving a suicide note
विवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांधला थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के शव के पास से से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा गया है कि पिछले काफी समय से बीमारी से ग्रस्त हूं, जिसके कारण जान देने जा रही हूं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, विवाहिता ने आत्महत्या की है। हालांकि, जांच की जार ही है।

विज्ञापन


सहारनपुर के गांव घाटडा निवासी स्वाती की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व गांव चढ़ाव निवासी योगेश के साथ हुई थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे महिला का घर क़े कमरे मे जंगले से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नाले में पड़ा मिला किशोरी का शव,  20 जनवरी से घर से लापता थी बेटी, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैराना अमर दीप मौर्य ने बताया कि महिला के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसमें मौत का कारण यह बताया गया है कि वह लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थी जिसके कारण तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है। हालांकि, जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुसाइड नोट में यह लिखा है....
मैं सीमा उर्फ स्वाति पूरे होशो हवाश में अपनी जान देने जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करती हूं ओर वो भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं और मेरा पति तो मुझ पर जान छिड़कता है। मेरी सास ससुर भी मुझे देखने आते हैं। मेरा देवर भी मेरा सम्मान करता है। परंतु मैं बीमार रहती हूं। मेरे परिवार वाले बहुत इलाज करा रहे हैं मगर ठीक नहीं हो रही हूं इसलिए डिप्रेशन में चली जा रही हूं। अपनी बीमारी की वजह से इसलिए अपनी जान देने जा रही हूं। हो सके तो मुझे इस बेवकूफी के लिए माफ कर देना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed