{"_id":"65c35b814b0171aa7e04cef4","slug":"meerut-dead-body-of-a-teenage-girl-found-lying-in-a-drain-daughter-was-missing-from-home-since-january-20-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नाले में पड़ा मिला किशोरी का शव, 20 जनवरी से घर से लापता थी बेटी, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नाले में पड़ा मिला किशोरी का शव, 20 जनवरी से घर से लापता थी बेटी, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 07 Feb 2024 04:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:02 PM IST
सार
मेरठ के कलियागढ़ी से 20 जनवरी को लापता हुई किशोरी का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
शव लेकर जाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के कालिया गढ़ी निवासी किशोरी(13) की कीर्ति पैलेस नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी 20 जनवरी से घर से लापता थी। किशोरी का बुरी तरह से गल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मेडिकल के कालिया गढ़ी निवासी एमके राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी जानवी 20 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे सुबह घर से दुकान पर कुछ खाने का सामान लेने गई थी। वापस घर नहीं आई।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस चौकी कीर्ति पैलेस पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को लोगों ने नाले में एक शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। किशोरी का शव मिलने की जानकारी पर जानवी के परिजन मौके पर गए तो उसकी पहचान हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से नाले में लाश मिली है, उससे किशोरी के साथ दरिंदगी किए जाने के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।