फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suhagins fasted, wished husband's longevity

सुहागिनों ने रखा व्रत, पति की दीर्घायु की कामना

Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Suhagins fasted, wished husband's longevity
शामली के मोहल्ला आर्यपुरी में करवा चौथ पर पूजन करती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
सुहागिनों ने रखा व्रत, पति की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन

शामली। कार्तिक मास की चतुर्थी यानि करवा चौथ पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने सुबह करवों की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। रात को चांद दिखने के बाद व्रत खोला।
बुधवार को करवाचौथ पर सुहागिनों ने दिनभर का निर्जला व्रत किया। सुबह करवों की स्थापना की और उनमें रक्षासूत्र बांधा। हल्दी और आटे से स्वस्तिक बनाकर पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनी। दयानंद नगर, आर्यपुरी, कलंदर शाह, माजरा रोड और स्कॉटिश स्कूल में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। इसके अलावा गीत एवं भजन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कलंदरशाह में अंजलि गर्ग के आवास पर महिलाओं ने सामूहिक पूजन के साथ गीत, भजन एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। दिनभर के व्रत के बाद रात में चांद दिखने पर पति के साथ पूजन किया और जल ग्रहण किया। पूजन करने के साथ ही महिलाओं ने सास-ससुर को बायना देकर व्रत का परायण किया।
विज्ञापन

मेहंदी लगवाने और ब्यूटी पार्लर पर रही भीड़
बीते तीन-चार दिन से ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की काफी भीड़ जुट रही थी। करवा चौथ के दिन भी काफी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर सजन-संवरने और मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। इनमें अधिकांश वे महिलाएं थीं जिन्होंने एडवांस बुकिंग कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा तथा घरों में मिलकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। पति की दीर्घायु की कामना के लिए भगवान से प्रार्थना की और अपने सास-ससुर के लिए भोजन की थाली को पूज कर वस्त्रों के साथ भेंट किया। सास-ससुर ने भी करवा चौथ का भोजन खाकर अपने आशीर्वाद के साथ महिलाओं को उपहार दिए।

करवा चौथ पर महिलाओं ने खेला डांडिया
शामली। शहर में गोशाला रोड पर अंजलि गर्ग के आवास पर महिलाओं ने इकट्ठा होकर करवा चौथ के अवसर पर डांडिया खेला। इसके अलावा डांस, हाउस गेम, गीत आदि का आयोजन कर त्योहार का आनंद लिया। इस अवसर पर अनिता बंसल, शालू गर्ग, रश्मि गर्ग, अंजलि गर्ग, अर्चना गुप्ता, प्रियंका गर्ग, मोनिका, मीनाक्षी, शर्मिला, पूजा बंसल, रूपा गर्ग आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed