फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane vehicles jammed in the humid heat of 40 degrees

40 डिग्री की उमस भरी गर्मी में गन्ने के वाहनों से जाम

Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane vehicles jammed in the humid heat of 40 degrees
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
शामली। गन्ने से लदे वाहनों के चलते लगने वाले जाम से शहर के लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से गन्ने के वाहनों के चलते भीषण जाम लग गया। चिलचिलाती गर्मी में जाम में फंसे वाहन चालक बिलबिला उठे।
विज्ञापन

अपर दोआब चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है। शनिवार से मंगलवार तक शहर में भीषण जाम लगा था। दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार दोपहर फिर से इन वाहनों की वजह से जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालक पसीना-पसीना हो गए। एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज मार्ग, मिल रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। चीनी मिल का पेराई सत्र 15 मई को समाप्त होगा। इसके बाद ही आए दिन लगने वाले इस जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन

जाम में स्कूली वाहन भी फंसे
दोपहर के समय गर्मी में लगे जाम में स्कूली वाहन भी फंस गए। स्कॉटिश पब्लिक स्कूल की बस और एक वैन भी एमएसके रोड पर जाम में फंस गई। जिसके चलते इन दोनों वाहनों में बैठे बच्चे परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा भी बन रही जाम का कारण
शहर में आए दिन जाम लगने का कारण ई-रिक्शा भी बन रही हैं। ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चालक बेतरतीब ढंग से सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाते हैं। कई बार अलग-अलग लेन में पूरी सड़क घेरकर चलते हैं। जिससे जाम लग जाता है। ई-रिक्शा चालक यातायात के नियमों का जमकर उल्लंघन करते हैं। इसके बाद भी यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।

झिंझाना रोड पर भी लगा जाम
सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े करने से झिंझाना रोड पर शुक्रवार दोपहर जाम लग गया। जिसके चतले वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed