फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane Minister lays foundation stone for large cow conservation center

गन्ना मंत्री ने किया वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास

Sun, 13 Sep 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister lays foundation stone for large cow conservation center
गन्ना मंत्री ने किया वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाले वृहद गो-संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण को लेकर योगी सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया है। उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना से बचने की अपील की। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के समीप गांव फतेहपुर हरड़ में एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले वृहद गो-संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का लगातार काम कर रहे हैं और उनके ही प्रयास से क्षेत्र में वृहद गो संरक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। इसमें लगभग 200 गोवंश का रखरखाव व पालन किया जा सकेगा। किसानों को निराश्रित घूम रहे पशुओं से निजात तो मिलेगी ही, साथ ही गोवंश का भी संरक्षण हो सकेगा। उन्होंने सभी लोगों को देश में कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि इस बीमारी को हम सभी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हम सब लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए ताकि बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर ने आश्वस्त किया कि वृहद गो संरक्षण केंद्र को गुणवत्ता के अनुरूप बनाया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, बीडीओ डॉ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed