फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane Minister inaugurated ITI in Sonta village

सोंटा गांव में आईटीआई का गन्ना मंत्री ने किया लोकार्पण

Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister inaugurated ITI in Sonta village
थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में सात करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए आईटीआई का गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शामली जनपद के गांव सोंटा रसूलपुर में आईटीआई का निर्माण होने से यहां के छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। यहां से पढ़ कर छात्र-छात्राएं देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में छात्र-छात्राओं को सुलभ शिक्षा और गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिससे क्षेत्र का युवा पढ़कर नाम रोशन करेगा। योगी सरकार ने गांव को भी शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि जनपद में कई डिग्री कॉलेज व कई राजकीय इंटर कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए दिए हैं। सड़कें बनवाई गई हैं। आगे भी इसी तरह से योगी मोदी के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनहित में काम कर रही है। आम जनता का भी दायित्व बनता है कि ऐसी सरकार को दोबारा से प्रदेश में स्थापित करने का काम करें। शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। मेडिकल क्षेत्र में भी योगी सरकार ने प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed