गढ़ीपुख्ता। तहसील ऊन के गांव हसनपुर में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सीसी रोड का लोकार्पण किया।
ग्राम प्रधान के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा योगी सरकार में सब गुंडे बदमाश या तो मारे गए या प्रदेश छोड़कर भाग गए। प्रदेश के हर व्यक्ति को सुरक्षित माहौल मिला है। गढ़ीपुख्ता में डिग्री कॉलेज, थानाभवन में डिग्री कॉलेज और शामली जनपद में चार इंटर कॉलेज का निर्माण चल रहा है। सभी सड़कों को चौड़ा करके बनाया जा रहा है। अगली पंचवर्षीय योजना में योगी सरकार बनने पर गढ़ीपुख्ता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष नीरज जैन ने और अध्यक्षता सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने की। मौके पर ग्राम प्रधान रूप सेन सैनी, सरदार बाबर सिंह, लोकेंद्र सैनी, बब्बल कुरैशी, जब्बार राणा, महेंद्र सैनी, नाथीराम सैनी, प्रेम सिंह, नरेंद्र मौजूद रहे।

गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढी हसनपुर में सडक के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री सु?- फोटो : SHAMLI