थानाभवन। सीएम योगी के शासन में प्रदेश चहुंमुुखी विकास की ओर अग्रसर है। लॉकडाउन जैसी स्थिति में भी प्रदेश में विकास कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गन्ना विकास विभाग की ओर से चार करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से शामली जिले में 21 नई सड़कों का लोकार्पण किया गया।
शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने 21 सड़कों का लोकार्पण करते हुए कहा कि थानाभवन क्षेत्र में नौ, शामली में सात और ऊन क्षेत्र में पांच सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है। कहा कि भाजपा की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जाए, निश्चित रूप से जिस तरीके से राज्य में विकास कार्य प्रगति पर है। पिछले कुछ समय के भीतर ही थानाभवन क्षेत्र के अंदर चार इंटर कॉलेज, दो डिग्री कॉलेज और सैकड़ों करोड़ की सड़कों का निर्माण कर जहां विकास को गति दी है, वहीं यह कार्य ऐतिहासिक है। इसके अलावा सरकार ने गरीब, मजदूर से लेकर असहाय लोगों के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया है। अब उक्त लोग इन योजनाओं से लाभान्वित होकर तरक्की कर रहे हैं। साथ ही लगातार विकास कार्य चलने के कारण गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार मिल रहा है।

थाना भवन कैंप कार्यालय सड़कों का शिलान्यास करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI