{"_id":"586becca4f1c1b0052159848","slug":"sugarcane-laden-truck-crushed-the-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदे ट्रक ने शिक्षक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदे ट्रक ने शिक्षक को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। घने कोहरे ने मंगलवार की सुबह एक अध्यापक की जान ले ली। स्कूल जा रहे शिक्षक को सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के चाचा की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना मंगलवार सुबह लगभग 7:45 मिनट की है। झिंझाना के सेंट आरसी स्कूल के शिक्षक कस्बा ऊन निवासी रजनीश गोयल बाइक से स्कूल जा रहे थे। घने कोहरे में ऊन झिंझाना मार्ग स्थित काली मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। रजनीश ट्रक के पहिये के साथ लगभग 500 मीटर घिसटता चला गया।
सिर पर हेलमेट होने के बाद भी उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि मृतक के चाचा वीरेंद्र गोयल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। उधर, रजनीश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार रजनीश के दो बेटी और एक बेटा है।