फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sugar mills should pay dues before diwali

-चीनी मिलें दीपावली से पहले किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करें-

Fri, 29 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
sugar mills should pay dues before diwali
शामली। लिलौन गांव में किसान यूनियन की बैठक में चीनी मिलों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है। जिले की चीनी मिलें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दें, जिससे दीपावली के साथ ही अन्य त्योहार भी उत्साह से मना सकें।
विज्ञापन

यामीन चौधरी के आवास पर हुई बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 14 दिन में गन्ने का भुगतान करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तो यहां तक कहा था कि किसान एक तरफ गन्ना डालो और दूसरी तरफ 14 दिन का चेक लो, उप चुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने भी यह वादा दोहराया था। लेकिन गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बैठक में दीपावली से पहले गन्ना भुगतान की मांग उठाई गई। संजीव लिलौन, जयपाल सिंह, यामीन चौधरी, ऋषि पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित निर्वाल, रविन्द्र लिलौन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed