फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mills of the district will be closed after crushing sugarcane for 50 days

Shamli News: 50 दिन गन्ना पेराई करके जिले की चीनी मिलें हो जाएगी बंद

Mon, 13 Mar 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills of the district will be closed after crushing sugarcane for 50 days
- चीनी मिलों के बेसिक कोटे से अधिक खेतों में खडे़ गन्ना का सर्वेक्षण हुआ शुरू
विज्ञापन

- खतौली, भसाना, थानाभवन, ऊन में खेतों में मिला एक लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने में सिर्फ 50 दिन बाकी रह गए हैं। खेतों में खडे़ गन्ने का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। शामली सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र की छह चीनी मिलों में से तीन के सर्वेक्षण में बेसिक कोटे से एक लाख क्विंटल अधिक होना पाया गया है। ऊन और शामली चीनी मिलों का नौवां पक्ष शुरू होने पर खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे शुरू होगा।
जिले की चीनी मिलों का गन्ना पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू होकर दस मई तक समाप्त होता था। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 में जिले की चीनी मिल 332.08 लाख क्विंटल गन्ना 1151.65 करोड़ रुपये में खरीद कर दस मई तक बंद हो गई थी। इस साल जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र एक नवंबर से शुरु हुआ था। इस साल जिले की चीनी मिलों ने 12 मार्च तक 252.81 लाख क्विंटल गन्ना 784.32 करोड़ रुपये का खरीदा है। कीट रोग लगने से गन्ने की फसल 20 से लेकर 25 प्रतिशत प्रभावित हुई है। खेतों में खड़े बेसिक कोटे से अधिक गन्ने का सर्वेक्षण चीनी मिलों की ओर से शुरु हो गया है।
विज्ञापन

शामली गन्ना समिति क्षेत्र में शामली, ऊन, थानाभवन, भैसाना, खतौली, तितावी चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति होता है। शामली गन्ना सहकारी समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले की खतौली, भैसाना, और थानाभवन चीनी मिल क्षेत्र का 9वां और 10वां पक्ष शुरु होने के बाद बेसिक कोटे से अधिक खेतों में खड़े गन्ने का चीनी मिल की ओर से गन्ना सर्वेक्षण कराया गया। जिसमें खतौली चीनी मिल क्षेत्र में 20 हजार क्विंटल, थानाभवन चीनी मिल का 25 हजार क्विंटल, भैसाना में पांच हजार क्विंटल गन्ना अधिक पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल का बेसिक कोटे से अधिक खेतों में खड़े गन्ने का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। यहां अतिरिक्त मिलने की संभावना है। मुजफ्फरनगर जिले की तितावी मिल में अधिक गन्ना होने की जानकारी मिली है। शामली और तितावी मिल का गन्ना सर्वेक्षण अभी कराया जाएगा। शामली चीनी मिल के एजीएम गन्ना दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल का बेसिक कोटा 1.16 करोड़ क्विंटल गन्ने का है। पिछले साल शामली चीनी मिल 1.07 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
इस साल दो खरीद केंद्र बहावड़ी-बी और हसनपुर खरीद केंद्रों का ढाई लाख क्विंटल गन्ना खतौली चीनी मिल को जाने के बाद क्षेत्र कम हुआ है। इस साल शामली चीनी मिल एक करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई करके बंद हो जाएगी। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बेसिक कोटे से अधिक खेतों में खडे़ गन्ने की किसानों को पर्ची देकर पेराई की व्यवस्था कराई जाएगी। खेतों में खड़े गन्ने की पेराई होने के बाद चीनी मिलें बंद होंगी।
इस माह के आखिर में बंद होने लगेंगे क्रय केंद्र
थानाभवन गन्ना समिति के सचिव भास्कर सिंह रघुवंशी ने बताया कि समिति क्षेत्र में एक से डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना बढ़ रहा है। थानाभवन चीनी मिल का 8 अप्रैल तक पेराई सत्र पूरा हो जाएगा। मार्च के आखिर में गन्ना क्रय केंद्र बंद होने लगेंगे।

ऊन में 14 लाख क्विंटल अधिक गन्ना
ऊन सहकारी गन्ना समिति के सचिव अजित सिंह ने बताया कि समिति क्षेत्र में करीब 14 लाख क्विंटल गन्ना अधिक है। जिसमें ऊन चीनी मिल का गन्ना करीब 13 क्विंटल गन्ना है। चीनी मिल शत-प्रतिशत गन्ने की पेराई करके ही बंद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed