फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mill worker dies under suspicious circumstances

Shamli News: चीनी मिल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 25 Jul 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill worker dies under suspicious circumstances
शामली। शामली चीनी मिल के कर्मचारी बॉयलर वाटर अटेंडेट जयप्रकाश शर्मा (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मिल की आवासीय कॉलोनी में अचेत अवस्था में मिले। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के कस्बा नकुड़ निवासी जयप्रकाश शर्मा शामली चीनी मिल में बॉयलर पर वाटर अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार शाम को वे अपने आवास पर थे। पड़ोसी ने उन्हें आवास पर अचेत अवस्था में पाया। इसकी जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए। कर्मचारी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। उधर, जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शामली पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं है। चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed