फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mill closed for 20 hours due to technical fault

तकनीकी खराबी के चलते 20 घंटे बंद रही चीनी मिल

Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed for 20 hours due to technical fault
शामली शुगर मिल में आई तकनीकी खराबी के कारण गन्ने के वाहनों की लगी लाईने। - फोटो : SHAMLI
शामली। पेराई सत्र के अंतिम दौर में चल रही शामली चीनी मिल तकनीकी खराबी के चलते 20 घंटे बंद रही। जिससे सड़कों पर गन्ने से लदे वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल में बृहस्पतिवार दोपहर को करीब दो बजे अचानक बॉयलर में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिससे मिल बंद हो गई और किसानों को गन्ना तुलवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। करीब 15 घंटे तक चले मरम्मत कार्य के बाद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मिल चालू हो गई, लेकिन एक घंटा चलने के बाद फिर से बॉयलर में तकनीकी कमी आने के कारण बंद हो गई। इसके बाद फिर मरम्मत कार्य शुरू हुआ। मिल बंद होने से मिल रोड से लेकर अस्पताल रोड और हनुमान रोड पर गन्ना वाहनों की लाइनें लग गई। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक लॉकडाउन में छूट के दौरान बाजार खुलने का समय निर्धारित है। उसी समय मिल बंद रहने से सड़कों पर गन्ना वाहनों की लाइन लगी रहने से लोगों को आने जाने में परेशानी भी उठानी पड़ी। उधर, गर्मी के कारण किसान भी परेशान रहे। शामली चीनी मिल के जीएम केन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि मिल के बॉयलर में तकनीकी खराबी की वजह से मिल बंद हो गई थी। मरम्मत के बाद सुबह करीब 11 बजे मिल चालू हो गई है।

शामली शुगर मिल में आई तकनीकी खराबी के बाद हनुमान रोड पर लगा जाम।

शामली शुगर मिल में आई तकनीकी खराबी के बाद हनुमान रोड पर लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed