फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mill boiler jam, farmers returning

चीनी मिल का बॉयलर जाम, वापस लौट रहे किसान

Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill boiler jam, farmers returning
शामली मिल रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियो की लगी लाइन - फोटो : SHAMLI
शामली। तकनीकी खराबी के चलते शामली शुगर मिल तीसरे दिन भी चालू नहीं हो सकी। मिल के अधिकारी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गन्ना लेकर आए किसान परेशान हैं। कुछ रात भर मिल यार्ड में पड़े रहे और कुछ वापस चले गए। केन यार्ड भी गन्ने से भरा हुआ है। बुग्गियों की लंबी लाइन शहर की नगर पालिका रोड तक आ गई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले पेराई सत्र पूजन हुआ था, लेकिन बायलर का प्रेशर न बनने से शामली चीनी मिल शनिवार को भी नहीं चल पाई। पूरे दिन मिल के इंजीनियर बॉयलर की मोटर, केबिल को बदलने में लगे रहे। कोई समाधान न निकलने से हताशा ही हाथ लगी। तीसरे दिन मिल की खराबी का किसानों को मोबाइल पर मेसेज भेजकर गन्ना नहीं लाने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद किसान गन्ना लेकर आ रहे हैं। गन्ना तुलवाकर यार्ड में डलवाया जा रहा है जिससे यार्ड भी भर गया है। मिल यार्ड में गन्ने की बुग्गियां, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रकों की लंबी लाइन लगी है। मिल गेट से लेकर शामली कोतवाली के गेट तक गन्ने की बुग्गियों की लाइन है। यदि जल्द मिल नहीं चली और गन्ना आना जारी रहा तो शहर में जाम के हालात हो जाएंगे।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, इंजीनियर अनिल गुप्ता का कहना है कि बायलर को चलाने के लिए मोटर चालू नहीं हो रही है। दूसरी मोटर बदलकर बायलर को चलाने का प्रयास किया गया। मोटर स्टार्ट नहीं हो पाई है। केबिल भी बदलकर देख लिया गया है। मिल कब तक शुरू हो पाएगी इसे लेकर अधिकारी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खेतों में छिला पड़ा है गन्ना
शामली। किसानों को उम्मीद थी कि चीनी मिल चलने के बाद उनके गन्ने की छिलाई के बाद जल्द खेत खाली हो जाएंगे, जिससे समय पर गेहूं की बुआई हो जाए। किसान चीनी मिल की ओर देख रहे हैं। खेतों में गन्ना छिला पड़ा है। कुछ ने घरों में ट्रैक्टर-ट्रालियों और बुग्गियों पर लाद रखा है, लेकिन उनकी समझ में नहीं आ रहा कि अब क्या करें।
24 घंटे से ज्यादा समय से नहीं हुई तौल
शामली। ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने लेकर आए टिटौली गांव निवासी एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजीव शास्त्री का कहना है कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे से गन्ना लेकर आए हैं। शनिवार शाम तक उनका गन्ना नहीं तुला। मिल का संचालन नहीं होने से किसान परेशान हैं।

शौचालय पर भी लटके हैं ताले
शामली। टिटौली गांव के किसान बहादुर का कहना है कि 48 घंटे से अधिक हो गए हैं। मिल यार्ड में गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आए थे। मिल में बने शौचालय के ताले लगे हुए हैं। शौच जाने तक की सुविधा नहीं है। किसान राजेंद्र का कहना है कि मिल की ओर से ज्यादा इंडेंट भेज दिया गया। अब किसान परेशान हो रहे हैं।

शामली मिल रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियो की लगी लाइन

शामली मिल रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियो की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल के क्रेन यार्ड में पडा गन्ना

शामली शुगर मिल के क्रेन यार्ड में पडा गन्ना- फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल के क्रेन यार्ड में पडा गन्ना

शामली शुगर मिल के क्रेन यार्ड में पडा गन्ना- फोटो : SHAMLI

शामली शुगर मिल में खराबी आने के बाद जानकारी लेते मिल अधिकारी

शामली शुगर मिल में खराबी आने के बाद जानकारी लेते मिल अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed