फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   suchna ko gambhirta se lein

हर सूचना को गंभीरता से लें ः डीएम

Fri, 28 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
suchna ko gambhirta se lein
अफसरों की मीटिग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में डीएम सुजीत कुमार ने पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली त्योहार के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने सूचना तंत्रों को सक्रिय कर दें तथा हर छोटी से छोटी घटना का तत्काल संज्ञान लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज आदि त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखा जाए। स्थानीय गण्यमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित कर क्षेत्रीय स्थिति के बारे में जानकारी रखें। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अधिकारियों से कहा कि वह त्योहारों पर साफ सफाई, पानी, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता के साथ गश्त करें। कहा कि वह यह भी देेखे कि जिन लोगों को जिला बदर किया गया है वह जनपद में किसी भी हाल में प्रवेश न कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में गण्यमान्य लोगों की बैठक आयोजित करें ताकि त्योहार पर सौहार्द बना रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. अजयपाल और एडीएम भरत जी पांडेय ने सभी से अपने दायित्वों का इमानदारी से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सफल कुमार, सीओ सिटी निशांक शर्मा, तहसीलदार वीरेेंद्र मित्तल, एलआईयू निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed