फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Such deeds splendor come behind you

ऐसे कर्म करो वैभव तुम्हारे पीछे आए

Mon, 29 Feb 2016 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 29 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Such deeds splendor come behind you
कांधला। नगर में होने वाले पंच कल्याणक के लिए जैन समाज की ओर से चित्र अनावरण और तिलक समारोह कराया गया। इस दौरान जैन संत उपाध्याय 108 नयन सागर महाराज ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों का आह्वान किया।
विज्ञापन


 तीर्थकर भगवान ऋषभ देव के पंच कल्याणक के लिए महोत्सव पर जैन संत उपाध्याय 108 श्री नयन सागर जी महाराज ने कहा कि पूरा नगर जिस महोत्सव की तैयारी में लगा हुआ है, महोत्सव से निकलने वाली ऊर्जा नगर ही नहीं देश विदेश में शांति लाने वाली होगी। मानव जीवन बहुत महत्वपूर्ण मिला है। जिसको मनुष्य समझ नहीं पा रहा है। हमें अपने आप को समझना होगा। आज मनुष्य को दूसरों का पता है लेकिन अपने बारे में वह कुछ नहीं जानता। आज सब वैभव के पीछे भाग रहे हैं। ऐसा कर्म करो कि वैभव खुद तुम्हारे पीछे भागे, यही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन


 पंच कल्याणक के पांच दिनों के उत्सव में पाषाण को परमात्मा बनते हुए देखोगे सोचों इंसान क्या बनेगा, इंसान का परमात्मा बनना आसान नहीं है। भगवान ऋषभदेव पंच कल्याणक पूरे विश्व की शांति के लिए होगा प्रत्येक घर में दया करुणा शांति की बात होनी चाहिए। अपने मन के पापों को पंच कल्याणक महोत्सव में सहभागी बनाकर धो डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोपहर के समय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ में बनने वाले पात्र माता पिता सौधर्म इंद्र, महाकुवा, यज्ञनायक, ईशान इंद्र, सानत इंद्र, महेंद्र इंद्र आदि पात्रों का तिलक धूमधाम से साथ धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।


 तिलक समारोह के बाद भगवान नेमिनाथ जी के चित्र का अनावरण खतौली निवासी अशोक जैन, विपिन जैन द्वारा, श्री निर्मल सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण गुड़गांव से आए तरुण जैन द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलित ऋषिकेश से आए प्रमोद जैन ने किया। प्रीतमपुरा दिल्ली से आए बिजेंद्र जैन ने जिनवाणी जैनशास्त्र गुरु चरणों में भेंट किया। इस दौरान अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed