{"_id":"631a31435f14c448533df61b","slug":"successfully-found-success-in-neet-shamli-news-mrt6044473170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट में होनहारों में पाई सफलता, परिजनों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट में होनहारों में पाई सफलता, परिजनों में खुशी का माहौल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
शामली। राष्ट्रीय पात्रता सहप्रवेश परीक्षा (नीट) में जिले के कई होनहारों ने सफलता प्राप्त की है। इससे उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। वहीं, बधाई देने का सिलसिल जारी है।
ऊन ब्लॉक के गांव खेड़ाभाऊ निवासी सार्थक चौहान ने कुल 720 अंकों में 630 अंक प्राप्त किए। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 9335वीं रैंक मिली है। सार्थक ने शामली के सेंट फ्रांसिस स्कूल से 10वीं 2019 में और 12वीं 2021 में पास की थी। इसके बाद नीट की तैयारी की। उनके पिता ध्रुव चौहान यमुनानगर में सरस्वती शुगर मिल की डिस्टलरी में असिस्टेंट मैनेजर हैं और मां नीतू गृहिणी हैं। सार्थक की छोटी बहन श्रेया चौहान 10वीं में यमुना नगर में ही पढ़ती है। उनका परिवार यमुना नगर में रह रहा है। बेटे की सफलता पर परिजनों में खुशी है। मां नीतू ने बेटे सार्थक को मिठाई खिलाकर और दादी ओमवती ने आशीर्वाद देकर बधाई दी। सार्थक चौहान ने सफलता का श्रेय शिक्षकों व पूरे परिवार को दिया है। उन्होंने बताया एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा हासिल करके अच्छा डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना ही लक्ष्य है।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के छात्र शुभम जैन ने नीट में 566 अंक पाकर ऑल इंडिया 38742वीं रैंक प्राप्त की है। इसी स्कूल के संयम ने 517 अंक प्राप्त किए हैं। उसे 71608वीं ऑल इंडिया रैंक मिली है। स्कूल प्रबंधक अतुल बंसल ने होनहारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की छात्रा आयुषी गिरी ने 450 अंक, छात्र धैर्य ने 445 अंक और खुशी जैन ने 420 अंक प्राप्त कर नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
मजदूर के बेटे ने कामयाबी पाई
फोटो
कैराना। मजदूर के बेटे ने नीट में ऑल इंडिया में 15961वीं रैंक हासिल कर नाम रोशन किया है। छात्र का सपना एमबीबीएस की पढ़ाई करके अच्छा डॉक्टर बनने का है।
गांव अलीपुर के छात्र तसमीम मलिक ने मेहनत के बलबूते कामयाबी पाई है। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई करने वाले छात्र तसमीम मलिक ने बताया कि उसके द्वारा बिना कोचिंग के घर पर रहकर खुद पढ़ाई की गई है। उसके पिता गांव में फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। छात्र तसमीम मलिक ने बताया कि वह अपने गांव का पहला एमबीबीएस डॉक्टर बनेगा। हर कोई उसे बधाई दे रहा है।