फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Submission of nomination papers for the post of president and general secretary

अध्यक्ष और महासचिव पद पर नामांकन पत्र जमा किए

Wed, 18 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Submission of nomination papers for the post of president and general secretary
कैराना। 21 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन वर्ष 2020 कार्यकारिणी के चुनाव हेतु नामांकन पत्र जमा कराने के पहले दिन अध्यक्ष पद और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराएं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की वर्ष 2020 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु गठित एल्डर कमेटी के चेयरमैन बाबू इशपाल सिंह और सदस्य सुरेंद्र कुमार मित्तल, दिनेश चंद शर्मा, चौधरी रियासत अली, सत्यवीर शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार और इंतजार अहमद ने अपने नामांकन पत्र जमा कराएं। महासचिव पद पर मुकेश कुमार गौतम और संजय सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अखलाक अहमद, रविंद्र कुमार और विशाल गोयल ने अपने नामांकन पत्र जमा कराएं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल अवनीश कुमार गोयल ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अफसर अली व शालिनी कौशिक, सह सचिव प्रशासनिक पद पर मगन सिंह चौहान और नीरज कुमार, सह सचिव पुस्तकालय पद पर मोहम्मद आसिफ चौहान और कनिष्ठ सदस्य पद पर दीपक कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकनपत्र जमा कराने के बाद नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति और नाम वापसी होगी। 21 दिसंबर को बार भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed