फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   subhah se line mein number aaya to cash khatma

सुबह से लगे रहे लाइन में, नंबर आया तो नो कैश

Sun, 04 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
subhah se line mein number aaya to cash khatma
शामली में स्टेट बैंक पर नोट जमा करने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली में शहर के बैंकों के बाहर शनिवार को सुबह से ही भारी भीड़ रही। वेतनभोगी और पेंशनभोगी भी पिछले दो दिनों से रोज लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें कैश नहीं मिला। कई बैंकों में दोपहर में ही कैश समाप्त होने पर हंगामा शुरू हो गया। पेंशनभोगी शिक्षकों ने डीएम से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


दो दिन से कर्मचारियों का वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन उनके खातों में पड़ी है। लेकिन उनकी जेब खाली है। घर के खर्च के लिए बुजुर्ग पेंशनभोगी भी सुबह ही लाइन में लगकर सड़कों पर बैठे देखे जा रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें कैश नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में पेंशनभोगियों ने डीएम सुजीत कुमार को शिकायत करते हुए बताया कि आरबीआई व केंद्र सरकार ने सभी बैंकों को आदेश दिया था कि सभी पेंशनरों को बैंक कर्मचारी व पुलिस किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत कैश देने में न करे। लेकिन फिर भी सभी वरिष्ठ नागरिक परेशानी झेल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं खेड़ीकरमू पीएनबी पर भी दोपहर में ही कैश समाप्त होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मंडी स्थित सेंट्रल बैंक में भी हंगामे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। एक्सिस बैंक, एसबीआई के एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ रही। जिसके कारण दो घंटे में ही कैश समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्पोरेशन बैंक में भी एक बजे कैश समाप्त होने के बाद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शहर के एसबीआई, पीनएबी के बाहर शाम चार बजे तक भारी भीड़ रही। जिसके कारण आसपास के गांव के बुुजुर्ग वरिष्ठ नागरिक, पेंशनभोगियों को बिना कैश के ही वापस लौटना पड़ रहा है। तो कुछ बैंकों में उन्हें उनके खर्च के अनुसार कैश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed