{"_id":"665cc8d983d96cd93b0ec875","slug":"sub-inspector-and-partner-injured-in-the-accident-died-during-treatment-shamli-news-c-26-1-sal1002-122089-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हादसे में घायल उप निरीक्षक और साथी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हादसे में घायल उप निरीक्षक और साथी की उपचार के दौरान मौत
Mon, 03 Jun 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह का फाइल फोटो
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे पर बने उपरिगामी पुल से आई कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह और उनके साथी अरुण उर्फ पप्पू की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर कोतवाली के उप निरीक्षक की तरफ से झिंझाना थाने पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह (55) शनिवार रात को अपने साथी अरुण उर्फ पप्पू (45) मूल निवासी गांव ढिकाना जिला बागपत हाल निवासी काकानगर शामली के साथ बाइक पर झिंझाना क्षेत्र में गए थे। देर रात में वे झिंझाना के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे पर बने उपरिगामी पुल के निकट खड़े थे। उसी समय करनाल की तरफ से तेजी से आई कार ने दोनों को कुचल दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। देर रात में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था। उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह शहर कोतवाली में करीब एक साल से तैनात थे। वे जिला गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव भट्ठा पारसौल के निवासी थे। रविवार को शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक गुलाब सिंह खोखर की तरफ से झिंझाना थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।