फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Studying with regular dedication gives success: Mani Arora

नियमित लगन के साथ पढ़ाई करने से मिलती है सफलता: मणि अरोरा

Mon, 08 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Studying with regular dedication gives success: Mani Arora
- सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में 10वीं के मेधावी विद्यार्थी-अभिभावक सम्मान समारोह
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10 के मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
रविवार को आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर मणि अरोरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नियमित लगन के साथ पढ़ाई करने से सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में आर्यन मित्रा ने 98.8 प्रतिशत के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेदांत कपूर ने द्वितीय स्थान, अविशा, ईशांकी और सौम्या तायल ने क्रमश: तृतीय, चर्तुथ व पंचम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10 की परीक्षा में इस वर्ष कुल 255 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमे से 68 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इन सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए और प्राप्तांकों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की गई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए नि:शुल्क शिक्षा भी सम्मिलित है। प्रधानाचार्य सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनके अथक परिश्रम से अर्जित परीक्षाफल के लिए उनकी प्रशंसा की और भविष्य मे इसी प्रकार निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने सभी अभिभावकों का उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा उनके बिना यह सफलता संभव नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षकों की उनके कुशल नेतृत्व के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रमुख अतुल बंसल जी, अरुण बंसल, अनिल गोयल, वरिष्ठ समन्वयक विकास कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed