फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students will read in the light of the LED

एलईडी की रोशनी में पढे़ंगी छात्राएं

Wed, 05 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 05 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Students will read in the light of the LED
positive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मेें आयोजित कार्यक्रम में जनपद के चारों कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को डीएम ने पढ़ने के लिए एलईडी लाइटें वितरित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विरेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप रहे।  
विज्ञापन


स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद डीएम सुजीत कुमार एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने जनपद के ऊन, कांधला, चौसाना, कैराना व शामली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की मेधावियों को लाइटें वितरित कीं।
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार और एमएलसी विरेंद्र सिंह ने होनहार छात्राओं को कस्तूरबा विद्यालय के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी। इस दौरान बीएसए चंद्रशेखर, बनत चेयरमैन पति जयंतर पाल सिंह, शामली वार्डन रश्मि, कांधला वार्डन प्रतिभा, कैराना से रेणु गुप्ता, ऊन से सुमनलता, शेखो देवी, बबली, प्रिया, शबनम जसलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed