{"_id":"64c80652e369d103ae002954","slug":"students-will-get-admission-on-first-come-first-serve-basis-shamli-news-c-26-1-smrt1056-6695-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा छात्रों को दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा छात्रों को दाखिला
विज्ञापन
शामली। डिग्री काॅलेजों में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। कालेज में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की तरफ से सोमवार को दूसरी मेरिट जारी हो गई है और दो अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन किया जाएगा। बता दें कि पहली मेरिट में हुए दाखिले के बाद कॉलेजाें में लगभग आधी सीट खाली रह गईं थीं।
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने स्नातक प्रथम वर्ष के पाठयक्रमों में दाखिले के लिए सोमवार को पहली कट ऑफ मेरिट जारी की थी। इस मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को 26 से 28 जुलाई तक तीन दिन का समय कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए दिया गया था। शहर के आरके पीजी कॉलेज में पहली मेरिट के आधार पर 318 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, जबकि कॉलेज में 640 सीट हैं। इस तरह से कॉलेज में 322 सीटें खाली हैं। वीवी पीजी कॉलेज की स्थिति देखें तो यहां पर बीए में 518 सीट हैं और पहली मेरिट के आधार पर 317 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसके बाद 201 सीट बची हुई हैं। पहली मेरिट में जिन विद्यार्थियों के नाम नहीं आ पाए थे, उन विद्यालयों को दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई है। दो अगस्त तक दूसरी मेरिट लिस्ट में प्रवेश लिया जा सकेगा। वीवी स्नाताकोत्तर महाविद्यालय में बीए सामान्य वर्ग के लिए 58.8, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 54.2, अनुसूचित जन जाति के लिए 47.2 प्रतिशत और आरके पीजी कालेज में बीएससी पीसीएम में सामान्य वर्ग के लिए 72.60, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 71.60, अनुसूचित जन जाति के लिए 56.60, बीएससी बायो सामान्य वर्ग के लिए 65.20, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 63.80, बीएससी कृषि सामान्य वर्ग के लिए 64.10, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 62.80 पर मेरिट लगाई गई है। वीवी पीजी कॉलेज के प्रवेश संयोजक डॉ. भूपेंद्र कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय की तरफ से दूसरी मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी हो गई है। विद्यार्थी ऑफर लेटर ऑनलाइन निकाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने पहली मेरिट में नाम होने के बाद भी दाखिला नहीं लिया, उन विद्यार्थियों को दूसरी मेरिट में मौका नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को ओपन मेरिट में दाखिला लेने का मौका मिलेगा या नहीं, यह विश्वविद्यालय तय करेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की तरफ से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।