{"_id":"5f63b0d08ebc3eee0d14d2ac","slug":"students-will-be-able-to-select-subjects-of-interest-in-the-new-education-policy-shamli-news-mrt5018427190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति में रुचिकर विषयों का चयन कर सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति में रुचिकर विषयों का चयन कर सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

शामली। सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति से छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के विषयों का चयन कर सकेंगे।
बृहस्पतिवार को डीआईओएस सरदार सिंह, सत्यनारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा और चौ. मान सिंह राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डा. अमित मलिक ने विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण किया। कार्यशाला में प्रधानाचार्य डा. अमित मलिक ने कहा कि सरकार ने छात्रों को कौशल और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए नई शिक्षा नीति को तैयार किया है। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि अब छात्र-छात्राएं विषयों को रटने के बजाय ज्यादा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे और अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकेंगे।
जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डा. रुचिता ढाका ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा तथा क्षेत्रीय भाषा के माध्यम से सीखने और शिक्षा प्राप्त करने पर बल दिया गया है। इससे छात्रों की सीखने की प्रक्रिया और तेज होगी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कहा कि शिक्षा मे भी सुधार के लिए सरकार नई शिक्षा नीति लाई है। इससे छात्रों को लाभ होगा। कार्यशाला में जिया उल हक अंसारी, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, रमेश चंद्रा, घनश्याम शर्मा, अंजली जैन, अश्वनी कुमार, छवि शर्मा, ज्योति तायल, लक्ष्मी गर्ग, मनोज कुमार शर्मा, सोनिया सिंघल, राहुल संगल, महेश नारायण गौड, साकेत निर्वाल, फूल कुमार, अमित कुमार, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल कश्यप ने किया।