फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students took out candle march to get justice for the girl student

छात्रा को न्याय दिलाने के लिए छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला

Sat, 02 Apr 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students took out candle march to get justice for the girl student
कैराना में स्कूल में छात्रा की मौत पर तहसील में धरना प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : SHAMLI
कैराना। नगर के टीचर्स कॉलोनी स्थित डीके कांवेंट स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का की स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि छात्रा ने एक विषय में फेल होने पर आत्महत्या कर ली। संदेह होने के बाद छात्रा के पिता ने स्कूल मैनेजर के बेटे आदित्य उर्फ अंकित पर छात्रा को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मृतक छात्रा की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए नगर के बाजारों में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी छात्रों ने सीबीआई जांच कराने के लिए नारे लगाए। तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। बाद में छात्रों के बीच पहुंचे एसडीएम संदीप कुमार को सभी छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिसमें मामले की उच्चस्तरीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रिंस शर्मा, अंशिका शर्मा, अंकुर, अर्पित कुमार, अंजली शर्मा, निक्की चौहान, सपना कश्यप, तनु गोयल, रवीना, सोनिया, शिवानी व आयशा चौधरी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर प्लीज आप बताएं सीबीआई जांच के आदेश कौन देगा
धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं के बीच जब एसडीएम संदीप कुमार पहुंचे तो इसी दौरान कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कहा कि सर प्लीज आप बता दीजिए सीबीआई जांच के आदेश आप देंगे या कौन देगा। जिस पर एसडीएम ने कहा कि उन्होंने आपका मांग पत्र ले लिया है। वह डीएम को मांग पत्र भेज देंगे। उसके बाद शासन को मांग पत्र भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ही सीबीआई जांच के आदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का एसएसपी ने किया निरीक्षण
विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के कैंडल मार्च और सीबीआई से जांच की मांग के बाद दोपहर के समय एसएसपी सुकीर्ति माधव डीके कान्वेंट स्कूल में पहुंचे। जहां पर एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने किला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज पवन सैनी व कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान से अभी तक पुलिस की अभी तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed