फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students should get social responsibilities by joining Raseo

रासेयो से जुड़कर सामाजिक दायित्वों को प्राप्त करें छात्र-छात्राएं

Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students should get social responsibilities by joining Raseo
रासेयो से जुड़कर सामाजिक दायित्वों को प्राप्त करें छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

शामली। वीवी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के एक दिवसीय संयुक्त शिविर में सेवायोजना के कार्यों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय सेवायोजना से जुड़कर सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।

प्राचार्या डा. मंजू मगन ने कहा कि छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर सामुदायिक दायित्वों को प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने एनएसएस की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रथम इकाई के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कोरोना काल में जनसेवा के अनेक कार्य किए। उन्होंने स्वयंसेवकों की उपलब्धियों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय गिरीश नारायण यादव ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवक आपात काल एवं प्राकृतिक आपदा के समय सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। सफाई एवं श्रमदान कार्यों में भी इसका सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व है। इस अवसर पर डॉ. जयविंदर तोमर, डॉ. बबली, दीपक, नवनीत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed