{"_id":"6a6db73f9cc62e737050f72c2ec112ec","slug":"students-of-the-english-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दिए अंग्रेजी के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दिए अंग्रेजी के टिप्स
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। महिमा समाज सेवा संस्था द्वारा गोद लिए हुए टिटौली के गांव प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के बच्चों को रॉक गोल्ड एकेडमी के छात्रों और शिक्षकों ने पढ़ाया।
इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को गणित और अंग्रेजी विषय में अध्यापन कार्य कराया। रॉक गोल्ड एकेडमी के चेयरमैन सुनील गोयल ने बताया एकेडमी के छात्रों का रॉक स्टारस के नाम से एक संगठन बनाया। संगठन एक वर्ष से सामाजिक संस्था महिमा समाज सेवा के साथ मिलकर काम कर रहा है। महिमा समाज सेवा संस्था ने गांव टिटौली का प्राथमिक विद्यालय नंबर एक गोद ले रखा है। जहां सोमवार को स्कूल के छात्र और शिक्षक पहुंचे।
इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को पढ़ाया। साथ ही बच्चों को पेंसिल, रबर और पुस्तकें भी बांटी। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी ने मैजिक शो का आयोजन किया। इसमें जादूगर अमित ने बच्चों को करतब दिखाए। सोमवार को आयोजित अतिरिक्त कक्षा में 45 बच्चों ने भाग लिया। जहां रॉक गोल्ड एकेडमी के कक्षा 11 के छात्र शिवा ने वैदिक गणित के सरल तरीके सिखाए।
विज्ञापन
छात्राकनिका और विकास ने बच्चों को अंग्रेजी में फल और फूलों की जानकारी दी। इस दौरान वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, महिमा समाज सेवा संस्था की संस्थापक चंद्रकांता नागर भी रही।