फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students of Balwanti Devi Kanya Inter College dominated

बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज के विद्यार्थी छाए

Sun, 28 Jun 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students of Balwanti Devi Kanya Inter College dominated
शामली। बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर का यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 2020 का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

कालेज के डायरेक्टर अंकित तोमर ने बताया कि शनिवार को घोषित हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में अनु शर्मा 88.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नीशू 88.16 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और आस्था 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इंटर में गरिमा शर्मा 81.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अंजलि 78 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और अतूफा प्रवीण व कोमल 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत आने से खुशी का माहौल रहा। प्रबंधक इंद्रपाल सिंह, डायरेक्टर अंकित तोमर प्रधानाचार्य संजू ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर दीपक, अनुज, सविता, शिवानी, रीनू पंवार, नीलम, भारसी, पूनम आदि मौजूद रहे।
श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डा. रुचिता ढाका ने बताया कि कालेज का इंटर और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में अनम ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अपर्णा ने 86.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और इकरा खातून ने 86.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटर में खुशी सैनी ने 77.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, खुशनसीब व बुशरा ने 76.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और जीनत ने 75.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत और इंटर का 95 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में जाबिर ने 88.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, हिमांशु व प्रज्ञांश कुमार 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और वंशिका देशवाल 84.83 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। इंटर में हर्ष देशवाल 82.80 अंक के साथ प्रथम, विक्की 80.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मोहित 80.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

--
शिखा ने पाए 89 प्रतिशत अंक
चौसाना। शनिवार को यूपी बोर्ड ज्योतिबा फूले इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा शिखा शर्मा ने सबसे अधिक 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। शिखा किसान परिवार की बेटी है। स्कूल प्रबंधन से छात्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा साहिल कुमार ने 85 प्रतिशत, छात्रा अन्नू ने 88 प्रतिशत, वर्षा ने 86 प्रतिशत, सिमरन ने 87 प्रतिशत और हिमांशी ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed