{"_id":"6362b96911bd0f320809097f","slug":"students-of-alpine-school-took-out-run-for-unity-march-shamli-news-mrt6119119149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पाइन स्कूल के छात्रों ने निकाला रन फॉर यूनिटी मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पाइन स्कूल के छात्रों ने निकाला रन फॉर यूनिटी मार्च
विज्ञापन
जलालाबाद में अल्पाइन स्कूल के छात्रों की रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते एसडीएम विशू राजा।
- फोटो : SHAMLI
अल्पाइन स्कूल के छात्रों ने निकाला रन फॉर यूनिटी मार्च
शामली , जलालाबाद। अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में नगर में पैदल मार्च रन फॉर यूनिटी निकाला गया। साथ ही उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला।
कस्बे के मुख्य मार्ग मैन बाजार पर अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अंकित गुप्ता ने रन फॉर यूनिट पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च में प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा, मैनेजर सनकी नामदेव, अध्यापक गजेंद्र, निखिल, सुनील, संदीप, रवि, कोच विवेक, अर्जुन, विशाल, अध्यापिका श्रेया के नेतृत्व में मुख्य मार्गों से होते हुए चौक बाजार, रतन पेट्रोल पंप और कोतवाली के पास आकर समाप्त हुआ।
प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा ने बताया कि मार्च सीबीएसई बोर्ड के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को एकता के रूप में प्रदर्शित करना था और सभी से एकता के साथ रहने का आह्वान किया। पैदल मार्च में स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने हिस्सा लिया।