फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students leaving studies and sitting at home, it is written on 100 houses that this house is for sale.

बड़ी समस्या: पढ़ाई छोड़ घर बैठे छात्र, 100 मकानों पर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', नरक की जिंदगी जी रहे ग्रामीण

Sun, 01 Oct 2023 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Oct 2023 01:25 AM IST
सार

Shamli News : जलभराव की समस्या से छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं करीब सौ परिवारों ने अपने-अपने मकानों पर लिख दिया है कि यह मकान बिकाऊ है।

विज्ञापन
Students leaving studies and sitting at home, it is written on 100 houses that this house is for sale.
लोगों ने घरों पर लिखा यह मकान बिकाऊ है - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में कंडेला गांव में छात्रों ने जलभराव होने के कारण स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। कारण पानी में ड्रेस गंदी होने के साथ ही जूते और मौजे भी भीग जाते हैं। कुछ छात्र जलभराव के बीच से गिरते हुए स्कूलों तक जाने को मजबूर हैं। जलभराव की समस्या को देखते हुए सौ परिवारों ने मकानों पर लिख दिया है कि मकान बिकाऊ है।

विज्ञापन


कंडेला गांव का मुख्य मार्ग आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है और इसी मार्ग पर दो स्कूल है। इनमें एक जूनियर हाईस्कूल और दूसरा चौधरी मान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज है। जूनियर हाईस्कूल में करीब 350 बच्चे जबकि राजकीय इंटर कालेज में 250 से अधिक बच्चे पंंजीकृत है। यहां मुख्य मार्ग पर कई फीट पानी भर जाने के कारण बच्चे नहीं पहुंच पा रहे हैं। परिजनों ने बीमारी से अच्छा बच्चों को घर बैठाना जरूरी समझा। जूनियर हाईस्कूल में अब केवल 125 ही बच्चे ही पहुंच रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में तो नाममात्र के ही छात्र पहुंच रहे हैं। जो बच्चे स्कूल कॉलेज जा रहे है। उनके अभिभावक भी अपने साधनों से उन्हें स्कूल में छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों को छात्रों की पढ़ाई से कोई मतलब नहीं है और ग्रामीण एसडीएम, डीएम व मुख्यमंत्री तक शिकायत कर थक चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

विज्ञापन

100 परिवारों ने लिखा मकान बिकाऊ है
कंडेला गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से एक या दो परिवार परेशान नहीं है, बल्कि सौ परिवार इससे पीड़ित है। इन परिवारों ने अब अपना मकान बेचने का निर्णय लिया है और मकान बिकाऊ लिख दिया है। उनके अनुसार दूषित पानी के कारण रिश्तेदारों ने भी आना बंद कर दिया है।

ओवरफ्लो तालाब भी है जलभराव की जड़
कंडेला गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण गांव में जगह-जगह भरा हुआ है। घरों की नींव में पानी भरा होने से कई मकान गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। अब यदि तालाब की सफाई हो जाए तो थोड़ी राहत ग्रामीणों को जरूर मिल सकती है, लेकिन पूरी राहत जब मिलेगी तब सरकारी रास्ते को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन

रास्ते से हटे कब्जा तो मिले राहत
राजीव कुमार ने कहा कि यदि सरकारी रास्ते से कब्जा हट जाए तो उनको जलभराव से राहत मिल जाएगी। अधिकारी भी कब्जा करने वालाें पर कोई कार्रवाई तक नहीं कर रहे है।

बच्चे छोड़ रहे पढ़ाई, घट रही संख्या
प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक अशोक चौहान ने कहा कि सड़क पर अवैध कब्जा किया हुआ है। नाली का पानी रोक दिया जाता है। तालाब का पानी सड़क पर आ जाता है। यहां बच्चाें ने जलभराव के कारण स्कूल नहीं आ रहे हैं। यह मार्ग आधा दर्जन भर गांवाें को जोड़ता है। यदि समाधान नहीं हुआ तो स्कूल को बंद करना पड़ेगा।

बेच देंगे अपना मकान
पूनम का कहना है कि वह अपना मकान बेच देंगे और मकान पर लिख दिया है कि यह मकान बिकाऊ है। वह किसी ओर स्थान पर परिवार के साथ रहेंगे, ताकि वह बीमारी से बच सकें।

नरक की जिंदगी जी रहे ग्रामीण
अफरीदी ने कहा कि वह तो नरक की जिंदगी जी रहे है और इस नरक से निकलने के लिए अपना मकान बेचना पड़ रहा है। दस दिन में वह अपना मकान बेच देंगे।

मुख्य मार्ग पर नहीं होने देते नाली निर्माण
प्रधान मोना देवी ने बताया कि जब भी मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण व खडंजा निर्माण का कार्य करने का प्रयास किया तो चंद लोग कार्य रुकवा देते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। ऐसे में वह भी परेशान हो चुके हैं। अधिकारी शिकायत के बावजूद कार्रवाई तक नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

कंडेला गांव के लोगों ने जलभराव की शिकायत की थी। तहसीलदार और अन्य को भी मौके पर भेजकर जल निकासी के निर्देश दिए थे। कल ही मामले को दिखवाता हूं। ग्रामीणों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम शामली

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed