फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students deprived of experimental examination got another chance

प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को मिला एक और मौका मिला

Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students deprived of experimental examination got another chance
शामली। यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका मिला है। ऐसे विद्यार्थी 31 जनवरी तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित (छूटे हुए) विद्यार्थियों की मंडल स्तर पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं 31 जनवरी तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। सहारनपुर मंडल के सभी तीनों जनपदों के विद्यार्थियों के लिए कृषि भाग-एक कृषि शस्य विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा टीपीएसएम इंटर कालेज रणखंडी सहारनपुर में होगी।
विज्ञापन

कृषि वनस्पति विज्ञान और कृषि रसायन विज्ञान की चौ. छोटूराम इंटर कालेज मुजफ्फरनगर में, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा और कृषि अभियंत्रण की परीक्षा जीके इंटर कालेज रामपुर मनिहारन सहारनपुर में, कृषि भाग-दो कृषि शस्य विज्ञान और कृषि जंतु विज्ञान की आरके इंटर कालेज शामली में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षक भी नियुक्त कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि जनपद शामली में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की आरके इंटर कालेज शामली में, गृह विज्ञान की आरडी इंटर कालेज सिक्का सिलावर शामली में और भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा वीवी इंटर कालेज शामली में 31 जनवरी तक होगी। डीआईओएस ने कहा कि इन विषयों से संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थी संबंधित निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपर्क कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed