फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students and students launched collective signature campaign in tree revolution campaign

वृक्ष क्रांति अभियान में छात्र -छात्राओं ने सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया

Mon, 03 Feb 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students and students launched collective signature campaign in tree revolution campaign
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में पौधारोपण करते छात्र - फोटो : SHAMLI
वृक्ष क्रांति अभियान में छात्र -छात्राओं ने सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद यूथ सोशल सोसाइटी की ओर पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्ष क्रांति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय में छात्रों से सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। वृक्ष क्रांति अभियान के तहत सोसाइटी के द्वारा विद्यालय में छात्रों से सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष शिवम शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय के आचार्यों के साथ विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। स्वामी विवेकानंद यूथ सोशल सोसाइटी के पर्यावरण प्रमुख धीरज सैनी ने आम नागरिकों से विद्यालयों में पौधरोपण करने वर्तमान में पर्यावरण के प्रति आम नागरिक को सजग रहने का आह्वान किया। आचार्य पवन कुमार ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। छात्रों से अपने जीवन वृक्ष लगाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अरविंद कुमार, मोहर सिंह, वसीम खान, अक्षय, नीटू कश्यप, सोमदत्त, अंकुर कुमार, पवन कुमार, मधुबन, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, परितोष, अंकित भार्गव, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार सहित काफी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने की। संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed