फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student suffering from fever dies during treatment

Shamli News: बुखार से पीड़ित छात्रा की उपचार के दौरान मौत

Sat, 30 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 30 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Student suffering from fever dies during treatment
शामली। मोहल्ला रामसागर में बुखार से पीड़ित 15 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। मोहल्ला रामसागर निवासी रविंद्र सैनी की पुत्री त्रियांशी शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। उसे कई दिन पहले बुखार आने पर परिजनों ने पहले निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया और उसकी प्लेटलेट्स कम होने पर होने पर पांच दिन पहले ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ विनय कुमार का कहना है कि छात्रा की मौत होने की सूचना मिली है। किस कारण से हुई है, शनिवार को टीम भेज कर परिजनों से जानकारी की जाएगी। मोहल्ले में बुखार के मरीजों की जांच व एंटी लारवा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed