फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student killed in a road accident, two injured

सड़क हादसे में छात्र की मौत

Sun, 08 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 08 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Student killed in a road accident, two injured
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। सहारनपुर में एक कॉलेज में जा रहे गढ़ीपुख्ता निवासी बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


शामली के गढ़ीपुख्ता निवासी राहुल सैनी अपने दो दोस्तों नीटू और अजीत के साथ अपनी बाईक से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए सहारनपुर स्थित जैन कॉलेज जा रहा था। उनकी बाइक जलालाबाद के दुलावा मोड़ के पास पहुंची तो अचानक बाइक फिसल गई। इसके चलते राहुल मैली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गया। उसके दोनों साथी सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्राली से कूदकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत 100 नंबर पर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घायलों को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


यहां से तीनों को उन्हें गंभीर अवस्था के चलते शामली के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया।  बताया गया है िक राहुल सहारनपुर के कालेज में बीएससी का छात्र था। वह घर मिलने के लिए आया हुआ था। सुबह ही अपने दोनों साथियों के साथ वापस कॉलेज जा रहा था। घटना की सूचना छात्र के परिवार को दे दी गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। इस बाइक पर तीन सवारियां थीं। इससे भी शायद संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगेरू मार्ग पर दो एंबुलेंस टकराईं, पांच घायल
कांधला। गंगेरू मार्ग पर दो एंबुलेंस की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क किनारे पलट गईं। राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीक के चिकित्सालय भर्ती कराया गया। कस्बे के राजकीय अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार के द्वारा दो एंबुलेंस गाड़ियां दी गई हैं।

शनिवार सुबह कस्बे के राजकीय अस्पताल से गांव गंगेरू निवासी एक महिला को एंबुलेंस चालक शीलचंद व उसका साथी इरशाद अली गांव में छोड़कर कांधला लौट रहे थे। वहीं दूसरी एंबुलेंस चालक शोभित अपने साथी गजेंद्र के साथ गांव गंगेरू से हीं एक गर्भवती महिला को लेने कांधला से गंगेरू की ओर जा रहा था।


जैसे ही शोभित गांव गढ़ी दौलत के निकट पहुंचा तो गांव गंगेरू की ओर से आ रही एंबुलेंस से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों एंबुलेंस पलट गई। वहीं शोभित की एंबुलेंस के पीछे चल रही एक गाड़ी भी दोनों वाहनों से अपना बचाव करने के कारण असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में शीलचंद, इरशाद, शोभित, गजेंद्र और चालक मोनू घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed