{"_id":"6318e778f954c46182261902","slug":"student-fired-at-fellow-shamli-news-mrt60431200","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं छात्र ने साथी पर ताना तमंचा, फायर हुआ मिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं छात्र ने साथी पर ताना तमंचा, फायर हुआ मिस
विज्ञापन
छात्र ने साथी पर की फायरिंग
झिंझाना। कस्बे के जय किसान इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र ने साथी छात्र पर तमंचा तानकर फायर कर दिया। फायर मिस होने की वजह से जान बच गई। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
रंगाना गांव के निवासी किशोर कस्बे के जय किसान इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। बुधवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक के पास में उसने कॉलेज में 12वीं में ही पढ़ने वाले बिलाल नाम के छात्र पर तमंचा तान दिया। फायर मिस होने से होने से बिलाल की जान बच गई। बताया गया कि उसी समय आरोपी छात्र ने दूसरा कारतूस लोड किया। तब तक आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया और एक मकान में बंद कर दिया। पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विद्यालय से नाम काट दिया गया
प्रधानाचार्य रण सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र इंटर कला वर्ग का छात्र था। कुछ दिन पहले इंटर विज्ञान वर्ग के छात्र बिलाल के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उसने दूसरे छात्र की हत्या का प्रयास किया। इसलिए विद्यालय से उसका नाम काट दिया गया है।