फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student dies after getting electrocuted by high tension line

Shamli News: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर छात्र की मौत

Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Student dies after getting electrocuted by high tension line
कैराना में मृतक अनस का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। गांव मन्ना माजरा में खेत में नलकूप की हौज पर बैठे कक्षा 11 के छात्र अनस की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई अब्दुल समद झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की मौत से परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छाया हुआ है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों व परिजनों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव मन्ना माजरा निवासी किसान सलीम का पुत्र अनस (17) कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। जबकि उसका छोटा भाई अब्दुल समद एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। शनिवार शाम करीब छह बजे दोनों भाई अपने खेत पर गए थे। दोनों भाई नलकूप के हौज पर बैठे हुए थे। अनस के ताऊ साजिद ने बताया कि इसी दौरान खेत के पास से जा रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसर्फामर पर गिर गया। इससे नलकूप में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से अनस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटा भाई अब्दुल समद गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

आसपास के किसानों द्वारा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल अब्दुल समद को शामली अस्पताल ले गए। अनस की मौत के बाद अब एक पुत्र अब्दुल समद व एक बेटी रह गई है। देर रात में गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण परिजनों को दे रहे सांत्वना
बेटे की मौत के बाद परिजनों के साथ ही मोहल्ले में भी शोक है। लोग घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। अस्पताल से घर पहुंचा समद बड़े भाई को याद कर बार-बार रो रहा था। समद को अपना दर्द तो याद नहीं रहा।

बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष

11 हजार की लाइन के करंट से अनस की मौत पर ग्रामीणों में रोष है। मन्ना माजरा निवासी रूकमदीन, साजिद आदि का कहना था कि खेतों के ऊपर से 11 हजारी लाइन गुजर रही है। लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। शिकायतों के बाद भी अधिकारी इनकी सुध नहीं ले रहे हैं।


क्या पता था कि उनका लाल खेत से वापस नहीं आएगा

मृतक अनस के पिता सलीम ने बताया कि दोनों बेटे खेत पर जाते समय थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर गए थे। उन्हें क्या पता था कि अब उनका बड़ा बेटा कभी वापस नहीं आएगा।

कैराना में मृतक अनस का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में मृतक अनस का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed