फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Struggle on spitting

थूक के छींटे पड़ने पर संघर्ष

Sat, 30 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Struggle on spitting
थूक के छींटे पड़ने पर संघर्ष
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बा एलम में एक वर्ग के परिवार के सदस्य पर थूक के छीटें पड़ने पर दो वर्गों के बीच संघर्ष हो गया। इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

कस्बा एलम निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया कि शुक्रवार शाम वह अपनी पत्नी अमरेश व बेटे आकाश के साथ खेत पर चारा लेने गया था। आरोप है कि खेत से लौटते हुए वह साबूदीन के घर के निकट अपने परिवार के साथ पहुंचा। आरोप है कि साबूदी और उसके बेटे तैय्यब ने उनकी तरफ को थूक दिया, जिससे थूक के छींटे उनके ऊपर आए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज करने लगे। उस समय गांव के लोगों ने विवाद का निपटारा करा दिया। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद तैय्यब, ताहिर, समेत सात लोगों ने उनके परिवार पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। वे वहां से जान बचाकर भागने लगे तो इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह, उसका बेटा आकाश, शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि थूकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed