फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Struggle ahead of Brahmin society

सनातन संस्कृति बचाने को ब्राह्मण समाज से आगे आकर संघर्ष करें: लोकेश भारद्वाज

Sun, 12 Feb 2023 05:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Feb 2023 05:02 AM IST
विज्ञापन
Struggle ahead of Brahmin society
ब्राह्मण महासभा की ओर से संपन्न समारोह में सनातन वीरों को सम्मानित करते पश्चिमी उत्तर प्रदेश सं
बिजनौर, धामपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी प्रदेश संयोजक लोकेश भारद्वाज ने कहा कि सनातन संस्कृति संस्कृति खतरे में है। संस्कृति को बचाने को ब्राह्मण समाज को आगे आकर संघर्ष करना होगा। इस मौके पर महासभा की ओर से 31 कर्मकांड करने वाले ब्राह्मणों को सनातन वीर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को रामो रामा रेजीडेंसी में संपन्न हुए कार्यक्रम में लोकेश भारद्वाज ने कहा कि हम सभी लोगों को एक होकर संगठन को मजबूत करना है। ताकतवर संगठन की विश्व में अपने समाज व देश के नाम को रोशन करता है। जिलाध्यक्ष राजवीर शर्मा ने लोगों से अपने बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा मुहैया कराने पर जोर दिया। शिक्षक सुुशील कुमार शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कर्मकांड करने वालों को आगे आना होगा। डा. शंकर लाल शर्मा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया। मंडल संयोजक सुबोध शर्मा ने कहा कि आज हम सभी होकर समाज के लिए काम करने की जरूरत है। आपस में मतभेदों का दूर कर एक होना होगा। नगर संरक्षक विभूति कांत शर्मा ने भी महासभा के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। देश,समाज की तरक्की के लिए आगे आकर संघर्ष करने को प्रेरित किया। अध्यक्षता हरिओम शर्मा ने की । संचालन तरुण शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सनातन वीर अवार्ड से सम्मानित होने वाले ब्राह्मण
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से सनातन वीर अवार्ड से सम्मानित होने वालों में आचार्य सुशील कुमार शर्मा (चाकरपुर), युगल किशोर शर्मा , वेद प्रकाश शर्मा , प्रदीप कुमार शर्मा, आचार्य गौरव शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, रविकांत शर्मा, पंडित संजय मिश्रा, नरेश कुमार शर्मा, विजेंद्र कुमार शर्मा , पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री , उत्तम भारद्वाज , राकेश कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा , शुभम शास्त्री, कृष्ण कुमार कौशिक, सत्येंद्र कुमार , सुरेंद्र कुमार , सुबोध कुमार , कामता प्रसाद शर्मा, विशाल भारद्वाज , रवि कांत शर्मा , खुशीराम शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित शर्मा , सौरव शर्मा, अतुल कुमार गौड़, राजेंद्र प्रसाद , ब्रह्मानंद , वेद प्रकाश ,विजेंद्र कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed