फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Structures in Departments by Work Exclusion

कार्य बहिष्कार से विभागों मेें व्यवस्थाएं ठप

Wed, 29 Aug 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 29 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Structures in Departments by Work Exclusion
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। पुुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों का प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना बुधवार से शुरू हुआ। पहले दिन जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपे गए। वहीं, कार्य बहिष्कार के कारण किसी भी विभाग में काम नहीं हो सका और व्यवस्थाएं ठप रहीं। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





कर्मचारी, शिक्षक-अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, संयोजक इसरार खां के निर्देश पर सुुबह दस बजे कार्य बहिष्कार करते हुए अपने विभागों में धरना दिया। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर संघ सुरेंद्र शर्मा की देेखरेख में लोनिवि के प्रांतीय खंड के इंजीनियरों द्वारा धरना दिया गया। इंजीनियरों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। मौके पर देव प्रकाश सिंह, ईश्वर दत्त कन्हैया लाल, चारशीला, दिप्तेश तोमर, सोमांशु मोहन, जगमेर सैनी, सुरेंद्र कुमार शर्मा, संजीव कुमार जेई, बाबूराम मेट, लोकेश कुमार, धर्मपाल, राजपाल मेट, रमेश, सत्तार, विनोद, सोमपाल, अमित, कृष्ण, दीपक, नितिन अशोक कुमार, रीटा, जयवीर, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ कार्यालय में मातृत्व शिशु कल्याण की अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में धरना देते हुए पुरानी पेंशन की मांग की गई। मौके पर इसरार खान, लोकेश चौधरी, उषा देवी, कृष्ण कुमार, राजीव शर्मा, सुनीता, ओमसुधा, संतोष कुमार, अफसर जहां, विमलेश, अमरेश, सुरेश, मीना, नीलम, शारदा आदि मौजूद रहे। वहीं, शहर के माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कालेज में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ तथा कर्मचारी शिक्षक महासंघ के संयुक्त आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहर के वीवी पीजी कालेज के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। मौके पर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा है और अगर सरकार को लगता है कि पेंशन इतनी ही खराब है तो फिर जनप्रतिनिधि पेंशन का लाभ क्यों उठा रहे हैं। मौके पर प्राचार्या डॉ. वेदकुमारी, प्रताप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीएसए कार्यालय में उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में अवगत कराया कि वर्ष 2006 में अनुदानित एक हजार जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों कर्मचारियों की  नियुक्ति अप्रैल 2005 के पूर्व हुई पुरानी पेंशन योजना लागू होती है, परंतु पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने वर्ष 2006 के अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों पर नई पेंशन लागू करने का शासनादेश कर दिया। वक्ताओं ने 2005 के पूर्व नियुक्त हुए  अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की है। मौके पर शिवकुमार गोयल, संजीव कुमार अग्रवाल समेत बेसिक शिक्षक मौजूद रहे। शामली कलक्ट्रेट अमीन संघ की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिले के अमीन मौजूद रहे। मौके पर सतीश कुमार, नारायण सिंह, इश्त्याक अहमद, उषा मलिक, जगपाल सिंह, संजय कुमार, खुर्शीद अहमद, पंकज राणा, मुकेश कुमार, चंदन सिंह, विरेंद्र कुमार, मनोज कुमार गौतम, राजीव, अरविंद कुमार अरुण बर्मन आदि मौजूद  रहे।




स्कूलों में पढ़ाई ठप, टीकाकरण कार्य प्रभावित  
शामली। पुरानी पेंशन बहाली लेकर राज्य कर्मियों ने काम नहीं किया, मगर शिक्षकों के बहिष्कार से प्राथमिक से लेकर डिग्री कालेजो में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। बुुधवार को टीकाकरण दिवस होने के गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीके नहीं लगने से ज्यादातर कार्य प्रभावित रहा।   पुुुरानी पेंशन बहाली की मांग को  लेकर कलक्ट्रेट, विकास भवन में राज्य कर्मचारियों के कार्य पर कोई असर नहीं पड़ा, मगर तहसीलों में अमीनों ने वसूली कार्य नहीं किया। बुधवार को टीकाकरण दिवस होने के कारण गर्भवती महिलाओं बच्चों का टीकाकरण कार्य जरूर प्रभावित हुआ। जिले के प्राथमिक विद्यालय से लेकर डिग्री कालेज में शिक्षण कार्य ज्यादातर ठप रहा है।  बीएसए गीता वर्मा व डीआईओएस अनुराधा शर्मा के मुताबिक जिले के विद्यालयों में आंशिक रूप से शिक्षकों की हड़ताल का आंशिक असर पड़ा है। उधर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला संयोजक इसरार खान ने बताया कि हड़ताल से मातृत्व शिशु कल्याण विभाग, एआरटीओ, अमीन, डिप्लोमा इंजीनियरों, ग्राम विकास अधिकारियों स्कूलों में हड़ताल का असर पड़ा है। कार्य बहिष्कार से ज्यादा तर फील्ड में काम करने ग्राम विकास अधिकारियों ने कार्य पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed