{"_id":"67f966d4e31683ee2108b5fb","slug":"strong-winds-damage-mango-and-wheat-crops-shamli-news-c-26-1-sal1002-140074-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेज हवाओं से आम व गेहूं की फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेज हवाओं से आम व गेहूं की फसलों को नुकसान
विज्ञापन
शामली। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन का असर फसलों पर भी पड़ा है। तेज हवाओं के कारण आम, गेहूं व अरहर की फसल को नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के चलते आम का बोर पेड़ों से नीचे गिरने से आम उत्पादक किसानों के चेहरों पर चिंता नजर आ रही है।
बृहस्पतिवार की शाम मौसम में अचानक हुए बदलाव व तेज हवाओं का असर फसलों पर भी नजर आ रहा है। तेज हवाओं के कारण आम की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। शामली के किसान मनोहर लाल, जलालाबाद के मान सिंह का कहना है कि पिछले साल भी तेज हवाओं, बारिश व ओलावृष्टि से उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा था, इस बार भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। यदि आगे भी तेज हवाएं जारी रही तो उनकी फसल तबाह हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि तेज हवाओं से गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। वर्तमान समय में गेहूं की फसल कटाई का काम चल रहा है, अभी एक दो दिन गेहूं नहीं काटने की अपील की है।