फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   strong ghats will construct at bank of yamuna

जल्द यमुना किनारे बनेंगे पक्के घाट

Sat, 09 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 09 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
strong ghats will construct at bank of yamuna
यमुना नदी - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की शुरूआत के बाद जिले में मोक्षदायिनी यमुना नदी के दिन बहुरने की उम्मीद है। महाभारत सर्किट योजना की तर्ज पर कैराना-बिड़ौली में यमुना के पक्के घाट बनाए जाएंगे। इससे त्योहारों के मौकों पर स्नान के विधान एवं मेलों के आयोजन बेहतर हो पाएंगे। श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि नदी किनारे जिले के कैराना-बिड़ौली के अलावा बागपत, सरसावा में कार्तिक पूर्णिमा, जेठ के दशहरा, सोमवती अमावस्या समेत कई त्योहारों और प्रत्येक रविवार को मेलों का आयोजन होता है। कार्तिक पूर्णिमा- जेठ के दशहरा पर  यमुना किनारे लगने वाले मेलों में हरियाणा- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के
विज्ञापन

20 से 25  हजार श्रद्धालु स्नान करने तथा मंदिरों में पूजा करने आते हैं।

पक्के घाट न होने के कारण कच्चे घाटों पर ही श्रद्धालुओं को स्नान करना पड़ता है। कच्चे घाट होने से श्रद्धालुओं के जख्मी होने से लेकर मौत होने तक की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार मे मंत्री रहे  बागपत के विधायक कोकब हमीद ने महाभारत सर्किट योजना के तहत मोक्षदायिनी यमुना के तहत बागपत शहर में हरिद्वार-शुक्रताल की तर्ज पर पक्के घाटों का निर्माण कराया था तथा यमुना तक जाने के लिए सीसी रोड विकसित की थी। बाद में जिला प्रशासन ने
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना वाटिका विकसित करके पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया था।

अब केंद्र में मोदी सरकार में मुजफ्फरनगर जिले के केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को नमामि गंगा प्रोजेक्ट मिलने के बाद जिले के लोगों को यहां यमुना की तस्वीर बदलने की उम्मीदें भी नजर आ रही हैं। नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत पक्के घाट निर्माण की आस है। शामली जिले के कैराना- बिड़ौली पुल के पास यमुना नदी के किनारे हरिद्वार-शुक्रताल की तर्ज पर पक्के घाटो का निर्माण कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए  जंजीरें डाल दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed